शारीरिक शिक्षा प्रश्नोत्तरी भाग-2

  1. वालीबाल में गेंद का वजन कितना होता है? – 270 से 280 ग्राम
    2. बेसबाल की प्रत्येक टीम में कितने खिलाड़ी होते हैं? – 9
    3. बाॅक्सिग के मुकाबले तीन-तीन मिनट के कितने चक्रों में सम्पन्न होते हैं? – 10 से 12 चक्र
    4. लम्बी कूद में गिरने का परिक्षेत्र कितना होता है? – 10×2.75 मीटर
    5. पुरुष 110 मीटर बाधा दौड़ के लिए बाधाओं की ऊँचाई कितनी होती है? – 1.067 मीटर
    6. मुक्केबाजी जिस स्थान पर कराई जाती है, उसे क्या कहते है? – रिंग
    7. किस खेल के खिलाड़ी के द्वारा शिनगार्ड का प्रयोग किया जाता है? – फुटबाल
    8. जूडो खेल में प्रतियोगिता एरिया कितना होता है? – 14 मीटर x 14 मीटर
    9. दौड़ प्रारम्भ की स्थिति में कितनी दूरी से अधिक दूरी की दौड़ में धावक हाथ से जमीन को नहीं स्पर्श कर सकता? – 300 मीटर से अधिक दूरी
    10. फुटबाल के खेल की अवधि कितनी होती है? – 90 मिनट
    11. आधुनिक वाॅलीबाल का आविष्कार किसने किया? – जी. मार्गन
    12. वाई.एम.सी.ए. (YMCA) की स्थापना कब और किसने की? – 1920, एच. सी. बक
    13. बास्केट रिंग का व्यास क्या होता है? – 45 सेमी
    14. मैराथन दौड़ की दूरी कितनी होती है? – 42.195 किमी
    15. हॉकी मैच की खेल अवधि क्या होती है? – 70 मिनट
    16. महिला भाला का वजन क्या होता है? – 600 ग्राम
    17. वाॅलीबाल टीम में कितने खिलाड़ी होते हैं? – 6
    18. खो-खो टीम में कितने खिलाड़ी होते हैं? – बारह
    19. एकदिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच में ‘पाॅवर प्ले’ कौन साइड लेता है? – केवल बैटिंग साइड
    20. अन्तर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति के अध्यक्ष का चुनाव कितने वर्षों के लिए होता है? – 8 वर्ष
    21. क्रिकेट खेल में स्टम्प्स की चौड़ाई कितनी होती है? – 9 इंच
    22. बास्केटबाल खेल का समय कितना होता है? – 10 मिनट में चार क्वार्टर
    23. फुटबाल मैच में ‘थ्रो इन’ के समय अन्य खिलाड़ी कितनी दूरी पर होते है? – 5 गज
    24. वर्तमान समय में कुश्ती का प्रत्येक मुकाबला कितने मिनट का होता है? – 6 मिनट का
    25. लाॅर्डस का मैदान कहाँ स्थित है? – इंग्लैण्ड में
    26. ‘द्रोणाचार्य पुरस्कार’ कब आरम्भ हुआ? – 1985 में
    27. क्रिकेट का पहला विश्व कप कब हुआ? – 1975 ई.
    28. हॉकी के वर्तमान स्वरूप का जन्म कहाँ हुआ? – इंग्लैण्ड
    29. फुटबाल में गेंद का वजन कितना होता है? – 396 ग्राम से 453 ग्राम
    30. भारत में पहली बार ओलम्पिक में कब भाग लिया? – 1920 ई.
    31. टेबिल टेनिस किस देश का राष्ट्रीय खेल है? – चीन
    32. आधुनिक ओलम्पिक खेल कब आरम्भ हुए? – 1896 में
    33. बास्केटबाल खेल कैसे आरम्भ किया जाता है? – बाल उछाल कर
    34. 400 मीटर महिला बाधा दौड़ में बाधाओं की ऊँचाई क्या होती है? – 0.76 मीटर
    35. पुरुषों के लिए भाले का वजन क्या होता है? – 800 ग्राम
    36. महिलाओं के लिए हैंडबाल का अधिकतम वजन क्या होता है? – 400 ग्राम
    37. हैंडबाल खेल क्षेत्र की क्या माप होती है? – 40 मीटर x 20 मीटर
    38. फैडरेशन कप प्रतियोगिता किस खेल से सम्बन्धित होती है? – फुटबाल
    39. बास्केटबाल की गेंद का अधिकतम भार कितना होता है? – 650 ग्राम
    40. वाटरपोलो टीम में कितने खिलाड़ी होते हैं? – 7
    41. एक धावन-पथ में एक लाइन की चौड़ाई कितनी होती है? – 1.22 मीटर
    42. ओलम्पिक ध्वज में पाँच छल्लों का सम्बन्ध क्या होता है? – पाँच महाद्वीपों से
    43. भारतीय खेल प्राधिकरण की स्थापना कब हुई? – 1984 ई. में
    44. ओलम्पिक खेलों में ओलम्पिक शुभंकर की प्रथा कब और कहां से शुरू हुई? – 1968-मैक्सिको
    45. लम्बी दूरी की दौड़ में धावकों द्वारा पूरे किए गए चक्रों का रिकार्ड कौन रखता है? – लैप स्कोरर
    46. कबड्डी खेल में रेडर को कम-से-कम कितने विपक्षी खिलाड़ियों की उपस्थिति में बोनस अंक प्राप्त होता है? – छः खिलाड़ी
    47. वालीबाल का जन्मदाता देश कौनसा है? – अमेरिका
    48. बेटन एक्सचेंज जोन की रेखा किस रंग की होती है? – लाल रंग

Author: kv1devlalilibrary

Blog developed by M.N.Chavan (Lib) K V 1 Devlali

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started